गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: गोण्डा। लापरवाही और कर्मचारियों से अभद्रता करने के आरोप में सफाई कर्मचारी राजाराम को डीपीआओ ने निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध सफाईकर्मी राजाराम को शासकीय कार्यो में लगातार लापरवाही, कार्यालय के नोटिस का जवाब न देने, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बेलसर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत की जाएगी। निलंबन अवधि में राजाराम जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...