Gonda News: लाइन सही कर रहा बिजलीकर्मी खंभे से गिरा, जख्मी
गोंडा, जुलाई 21 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। क्षेत्र में शटडाउन लेने के बाद 33 केवी की लाइन ठीक रहा बिजली कर्मी अचानक लाइन चालू होने से खंभे से गिरकर घायल हो गया। घायल लाइनमैन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उसके भाई ने जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। उधर, लाइन की खराबी ठीक न होने से क्षेत्र में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे हजारों उपभोक्ता परेशान है। वजीरगंज बिजली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में सोमवार रात से खराबी आने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। मंगलवार सुबह लाइनमैन संतोष कुमार खंभे पर चढ़ कर खराबी दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच अचानक लाइन चालू हो गई करंट का झटका लगने से संतोष कुमार खंभे से नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद बिजली कर्मियों में अफरातफरी मच गई। साथी लाइनमैनों ने उसे आननफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.