Gonda News: लखनऊ हाईवे पर हादसे में ईंट भट्ठा मुंशी की मौत
गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में ईंट भट्ठा मुंशी की मौत हो गई। तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा के रहने वाले बब्लू 54 पुत्र हरिशंकर सोनवारा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी के पद पर कार्यरत थे।
हादसे का विवरण गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सिकिहा मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय प्रतिक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.