गोंडा, अक्टूबर 25 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मध्यनगर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने रोजगार सेवक दिलीप सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर घर से पांच हजार रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दिलीप सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ इलाज कराने लखनऊ गए थे। घर पर उनके माता-पिता ही थे, जो बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखा बक्सा उठाकर घर के पीछे खेत में ले गए, बक्से से पांच हजार  नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। रात करीब तीन बजे उनकी मां की नींद खुली तो घर के अंदर का दरवाजा रस्सी से बंद मिला। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रह...