गोंडा, अगस्त 4 -- Gonda News: गोंडा। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के पूर्वी छोर से एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक चोरी की मोबाइल और 2020 रुपए नगद बरामद हुए जिसमें 730 नेपाली मुद्रा भी बरामद हैं। पूछताछ में उसने जिला श्रावस्ती के ग्राम बंजारन पूरवा महरु मूर्तिहा हरदत नगर ग्रंट निवासी नाम शाबिर बताया। उसके खिलाफ मामला दर्ज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: रेलवे स्टेशन पर चोरी के आरोपी को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...