Gonda News: रेलवे क्रासिंग के पास पलटा ई-रिक्शा, चार लोग घायल
गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। हुजूरपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। सुदई पुरवा निवासी संध्या ने बताया कि वह अपनी ननद गीता, बेटी कोमल व अन्य परिजनों के साथ लड्डू बाजार से घर लौट रही थीं। रेलवे क्रासिंग के पास अचानक रिक्शा पलट गया। हादसे में सभी को चोटें आईं, जबकि कोमल रिक्शे के नीचे दब गई, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अनुज ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.