Gonda News: रेडक्रॉस चुनाव के पर्यवेक्षक बने प्रो. शेर बहादुर सिंह
गोंडा, अगस्त 1 -- Gonda News: गोण्डा। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की बहराइच जिला शाखा की प्रबंध समिति के 19 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव के लिए गोण्डा इकाई के उप-सभापति प्रो. शेर बहादुर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश महासचिव रामानन्द कटियार के निर्देश पर किया गया। नियुक्ति पर उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्सना शर्मा, केबी सिंह, अमित पांडेय, कसीम सिद्दीकी और अजेय विक्रम सिंह ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.