Gonda News: रुचि-योग्यता के अनुसार चुनें करियर: डॉ. अंकिता
गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: गोण्डा। सेवायोजन विभाग के रोजगार मिशन के तहत मंगलवार को सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पंत नगर में करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित हुई। लखनऊ की करियर कोच एवं मनोवैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अंकिता राज ने विद्यार्थियों को रुचि, क्षमता और बाजार की मांग के अनुसार करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने पर जोर दिया। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध करा रही है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रिया गौतम ने स्पष्ट योजना बनाकर लक्ष्य हासिल करने की बात कही। डॉ. अंकिता राज और प्रिया गौतम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के जवाब दिए। पांच मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पायल दूबे ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.