Gonda News: रिंग रोड निर्माण में लगे मजदूर को पीटा, केस दर्ज
गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: नवाबगंज। रिंग रोड के निर्माण कार्य में लगे मजदूर की पिटाई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रिंग रोड निर्माण में मिट्टी का काम रहे ठेकेदार प्रमोद सिंह निवासी दत्तनगर थाना नवाबगंज ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे उनके मजदूर पाइलिंग का काम कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही अमन सिंह आये और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मजदूरों को लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। इस दौरान मजदूर नेपाल घोष को गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी एसओ अभय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.