Gonda News: रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से दिक्कत
गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। कटरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र में मिलन पुरवा बनगांव को जाने वाले रास्ते पर कीचड़ एवं जलभराव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है । इसकी शिकायत ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से करते हुए सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। विकासखंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत बनगांव के मजरा मिलन पुरवा के निवासी अतुल सिंह,व पुनीत सिंह सहित दर्जनों लोगों ने खंड विकास अधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव में करीब 70 से अधिक घर हैं। इन घरों को आने-जाने के लिए पगडंडी है। जरा सी बरसात होती ही रास्ते पर जलभराव व कीचड़ हो जाता है। जिससे सभी लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रास्ता निर्माण किए जाने की मांग की। इस संबंध में एडीओ पंचायत प्रीतम श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.