Gonda News: रास्ते के विवाद में भिड़े, मां-बेटे चोटिल
गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: धानेपुर संवाददाता। रास्ते के विवाद को लेकर लालपुर बरगदही गांव में मारपीट हो गई जिसमें मां-बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासी कृष्णावती पत्नी स्व. ननके यादव के मुताबिक रास्ते के विवाद को लेकर गांव निवासी विपक्षी अपशब्द कहने लगे मना करने पर मारने लगे। यह देख बचाव में जब उनका लड़का संजीत यादव आया तब विपक्षियों ने उसे भी मारने लगे। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि केशवराम यादव, कलावती, लल्ले व सावित्री पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.