Gonda News: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का दौरा गुरुवार को
गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी गुरुवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगी। भ्रमण के दौरान वह महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चारु चौधरी प्रातः 09:45 बजे नारी ज्ञानस्थली डिग्री कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगी। इसके बाद 11:30 बजे जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ नवजात शिशुओं को बेबी किट्स का वितरण करेंगी। दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें वह महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। इसके उपरांत शाम 04...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.