गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोंडा। देवीपाटन मंडल के गोंडा डिपो में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का निर्वाचन शनिवार को चुनाव अधिकारी कृष्णानन्द चौधरी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें रवि प्रताप मिश्रा को शाखा अध्यक्ष व विजय प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से शाखा मंत्री निर्वाचित किया गया। साथ ही एम्पलाइज यूनियन के शाखा मंत्री राजेंद्र कुमार सिंह अपने साथियों सहित परिषद परिवार में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सुशील मिश्रा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, विजय शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रोडवेज कर्मचारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने पन्नालाल बोस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...