गोंडा, अक्टूबर 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। विद्युत विभाग ने रविवार को भी बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रखा। उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं मुख्य अभियंता कार्यालय से बड़े बकायेदारों को फोन कॉल कर बकाया धनराशि जमा करने की अपील की जा रही है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अवकाश के दिन भी टीम सक्रिय है। बकाया न जमा करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...