गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: गोण्डा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। झंझरी प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ने रक्तदान कर शुभारंभ किया। इसके बाद दर्जनभर से अधिक ग्राम प्रधानों ने रक्तदान किया। बीडीओ झंझरी जेएन राव ने इसे सामाजिक दायित्व निभाने की मिसाल बताया। शिविर में छात्र संघ अध्यक्ष उमेश शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू सिंह, शिवम तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, डब्बू तिवारी, उदय राज, दिव्यांशु शुक्ला और डॉ. सत्य प्रकाश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...