Gonda News: रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
गोंडा, अक्टूबर 29 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन महिला सहित सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। कमड़ावा कोरी पुरवा के खैरा प्रसाद ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के नंद प्रसाद, उनकी पत्नी, सुनील कुमार और उनकी पत्नी ने उसकी पत्नी व पुत्र को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के सुनील कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर खैरा प्रसाद, उनकी पत्नी, अमित कुमार और श्रवण कुमार ने उसकी पत्नी ऊषा देवी व पिता नंद कुमार को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.