गोंडा, अगस्त 25 -- Gonda News: गोण्डा। एलबीएस डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने युवाओं को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग, अभ्यास और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को वृक्षासन, चक्रासन, ताड़ासन, कोणासन, त्रिकोणासन, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। विद्यार्थियों ने उत्साह से योगाभ्यास कर नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. रेखा शर्मा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...