गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा। आवास विकास कॉलोनी स्थित प्रेरणा पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, कपालभाति व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने की जानकारी दी। शिविर में विजय श्रीवास्तव, पूजन, डॉ. टीपी जायसवाल, मनीष दुबे, मुकेश अग्रवाल, सचिन, प्रिंस, मनोज शुक्ला, लालजी पाठक, अजय श्रीवास्तव, शमीम खान, प्रदीप, डॉ. आलोक कुमार, रश्मि टंडन, प्रमिला श्रीवास्तव, गरिमा, ज्योति गुप्ता, प्रतिभा, जया, ललिता देवी, लक्ष्मी और पूनम दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...