गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: गोण्डा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की झंझरी ब्लॉक कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया गया। प्राथमिक विद्यालय देवरिया चूड़ामणि में तैनात सहायक अध्यापक अरुण मिश्र को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि अरुण मिश्र के नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। हेमंत तिवारी, गिरीश चंद्र, आत्रेय मिश्रा, चंदन सिंह, विकास मौर्य, उपेंद्र बहादुर सिंह, रवि प्रकाश पाठक, रंजीत कुमार, सादिक अली, अशोक गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार मिश्रा, रवि प्रताप मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...