गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपनी बेटी को साथ ले जाने और घर के जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर धानेपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता के मुताबिक 20 अक्तूबर की रात करीब 12:30 बजे गांव का ही रहने वाला अजय चौहान पुत्र स्वर्गीय रामदयाल चौहान उसकी 23 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया है कि युवती घर में रखे जेवर भी साथ ले गई है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस संबंध में धान...