गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर बदनीयती से हाथ पकड़कर झाड़ियों की ओर घसीटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आदमपुर निवासी रीतू पुत्री दरबारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर को छैलू पुत्र बहादुर ने गलत इरादे से उसका हाथ पकड़ लिया और झाड़ियों की तरफ घसीटकर ले जाने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी छैलू के खिलाफ मुकदमा एससी-एसटी एक्ट के अतिरिक्त अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संबंधित युवती का मेडिकल परीक्षण करा...