Gonda News: युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस
गोंडा, नवम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के पडरी शंकर चौराहे पर अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इमरती विसेन गफ्फार पुरवा निवासी नसीब अली ने तहरीर दी कि उनका भतीजा आदिल पुत्र शमीम अहमद साथी नुरेन के साथ बाइक से दवा लेने गया था। विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे बाइक ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में आदिल गंभीर व नुरेन को मामूली चोट आई। जिला अस्पताल से एक निजी नर्सिंग होम ले जाते समय आदिल की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को सौंपी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत यह भी पढ़ें- Moradabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.