Gonda News: मोबाइल मरम्मत के विवाद में दंपत्ति पर मारपीट का मुकदमा
गोंडा, जुलाई 12 -- Gonda News: वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अशोकपुर भसमपुर निवासी राजेश मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अंजली शनिवार शाम बंधवा चौराहा स्थित संतोष मोबाइल सेंटर पर मरम्मत के लिए दिया गया एंड्रॉयड मोबाइल लेने गई थीं। आरोप है कि दुकान संचालक संतोष और उसकी पत्नी पुष्पा ने मोबाइल देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.