गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: मोतीगंज, संवाददाता। थाना मोतीगंज क्षेत्र के कहोबा चौकी अंतर्गत ग्राम सिसवारिया में 20 अक्टूबर को होने वाले कलश विसर्जन जुलूस को लेकर रविवार को चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिसवरिया  में बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता मोतीगंज व चौकी प्रभारी सुधीर यादव ने  सभी आयोजकों, ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। विसर्जन मार्ग व स्थल को लेकर जानकारी ली गई तो आयोजकों ने कोई समस्या नहीं बताई। पुलिस ने सभी से जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। इसके बाद आयोजकों के साथ विसर्जन स्थल का भ्रमण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विसर्जन स्थलों पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...