Gonda News: मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में देरी पर डीएम खफा
गोंडा, अगस्त 11 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले के झंझरी ब्लॉक के ग्राम दुल्लापुर खालसा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) का डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय निर्माण में ढिलाई पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला बीएसए और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और प्रत्येक कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप कराने को कहा। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.