गोंडा, अगस्त 23 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक क्षेत्र के मेहनuon गांव में शनिवार की देर रात तेंदुआ जैसा जंगली जानवर दिखाई दिया। जानवर दिखते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ही यह खबर पूरे गांव में फैल गई और गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया लेकिन जानवर का कहीं कोई अतापता नहीं चल सका। ग्रामीण भी लाठी-डंडों के साथ रातभर निगरानी करते रहे। गांव निवासी मोहर अली ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे धान की फसल देखने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों के पास किसी जंगली जानवर की आहट सुनाई दी। टॉर्च जलाकर देखने पर तेंदुआ जैसा एक जंगली जानवर दिखाई पड़ा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सू...