Gonda News: मेले में युवक पर हुआ हमला, मुकदमा दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 21 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेले में गए युवक पर पीछे से कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उसे बचाने पहुंचे चार साथियों को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों का रात में ही मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के लिदेहना ग्रंट निवासी लवकुश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार शाम वह लिदेहना ग्रंट के नकटा घाट पर विसर्जन मेले में गया था। आरोप है कि इसी दौरान गैलनग्रंट निवासी गौतम, प्रकाश और एक अन्य व्यक्ति ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। लवकुश को पिटता देख उसके साथी विवेक, रजत, शैलेश और पंकज बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.