गोंडा, जुलाई 2 -- Gonda News: गोण्डा। श्रीराम शब्द शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, डीआईओएस डॉ राम चंद्र, सुनील कुमार शुक्ला ने मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रबंधक मेवा देवी, अध्यक्ष रामबहोर शुक्ल, प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार दूबे, संस्थापक रामचंद्र दूबे व सतीशचंद्र दूबे, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...