Gonda News: मेडिकल कॉलेज में सैंपल लेने में देरी पर कहासुनी
गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में सैंपल लेने में देरी को लेकर मंडल स्तर के एक आला अधिकारी के कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। कर्मचारी भड़क गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर कर्मचारी इकट्ठा हो गए। बाद में मामला मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आफताब आलम तक भी पहुंचा। मौके पर पहुंचकर उन्होंने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि शनिवार सुबह मंडल के एक अफसर के कार्यालय में तैनात कर्मचारी मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। कालेज के कर्मचारियों का कहना है कि सैंपल लेने में देरी होने पर वह भड़क गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी जैसी स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.