Gonda News: मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर एआरबी का संकट, स्टाक खत्म
गोंडा, नवम्बर 22 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता । मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में एक बार फिर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरबी) का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को अस्पताल में एआरबी का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया। इसके चलते दोपहर बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बिना वैक्सीन लगवाए ही लौटना पड़ा। अचानक वैक्सीन खत्म होने से कुत्ते और अन्य जानवरों के काटने से घायल होकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 100 से 150 मरीज एआरबी लगवाने पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें पहली बार वैक्सीन लगवानी होती है, जबकि कई मरीज पहले से चल रहे टीकाकरण का अगला डोज लगवाने आते हैं। ऐसे में स्टॉक खत्म होने से नए मरीजों के साथ ही पहले से टीकाकरण करा रहे मरीजों के सामने भी परेशानी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.