Gonda News: मेडिकल कॉलेज के स्टोर में खांसी की दवा नहीं , मरीज हलकान
गोंडा, सितम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा। बरसात के मौसम में खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में खांसी की दवा उपलब्ध नहीं है। अस्पताल के स्टोर में सामान्य खांसी की दवा के साथ बच्चों को दी जाने वाली कफ सीरप भी नदारद है। ऐसे में चिकित्सक की सलाह और पर्चे के बाद मरीजों को दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों रोजाना बड़ी संख्या में मरीज खांसी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और श्वसन संबंधी समस्या के मरीज बढ़े हैं। कई मरीजों में कई दिनों तक खांसी की शिकायत बनी रह रही है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उम्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.