गोंडा, जुलाई 15 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में मरीजों को अब और बेहतर क्रिटिकल केयर सुविधाएं मिलने वाली हैं। अस्पताल ब्लाक में आधा दर्जन बेड की आईसीयू और पीआईसीयू वार्ड शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए संचालन की अनुमति और स्टाफ की तैनाती को लेकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। बताया जाता है कि अस्पताल प्रशासन नई बिल्डिंग में संचालित होने वाली आईसीयू और पीआईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन और इमरजेंसी दवाओं की पूरी व्यवस्था रहेगी। शासन से हरी झंडी मिलते ही इन वार्डों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को समय पर जीवन रक्षक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं दूसरी ओर नई बिल्डिंग में सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट करने का काम जारी है। इसी क्रम में पुरानी बिल्डिंग में संचालि...