Gonda News: मेडिकल कॉलेज का एकमात्र गेट बना फोरलेन पर जाम की वजह
गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार अब मरीजों और तीमारदारों के लिए सुविधा नहीं बल्कि परेशानी का सबब बन गया है। फोरलेन पर स्थित अस्पताल के एकमात्र गेट से रोजाना हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही होने के कारण सुबह से ही जाम की स्थिति बन जाती है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों, तीमारदारों, कर्मचारियों और एंबुलेंस को लंबे समय तक जाम में फंसना पड़ता है, जिससे गंभीर मरीजों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनके साथ आने वाले परिजनों के अलावा करीब पांच सौ से अधिक चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारी भी इसी गेट से प्रवेश करते हैं। इसके अलावा दवा, ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.