गोंडा, जुलाई 22 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। थाना नवाबगंज पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अन्तर्जपदीय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पशु तस्करी के आरोपी के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा मय एक खोखा, एक कारतूस, डीसीएम, कार, मोटरसाइकिल व 10 पशु बरामद हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने अय्याज को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पशु तस्कर गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, वांछित तस्कर गिरफ्तार पुलिस की कार्रवाई एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंगलवार रात थाना नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर एक बलेनो कार को आगे-आगे चलाकर डीसीएम वाहन में प्रतिबंधित पशुओं को बर्बरतापूर्वक...