Gonda News: मिशन शक्ति में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय
गोंडा, नवम्बर 30 -- Gonda News: गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। थाना धानेपुर ने दत्तनगर, उमरी बेगमगंज ने बजरवा, महिला थाना ने चांदपुर और खरगूपुर थाना ने जानकीनगर में महिलाओं-बालिकाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया गया। महिलाओं को 112, 1090, 181, 1098, 1076, 1930, 108, 102 और 101 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.