गोंडा, जुलाई 3 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। कटरा बाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेहरिया कला में कुछ लोगों ने गांव के खड़ंजे पर मिट्टी व कचरा डाल कर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग अधिकारियों से लेकर जनपद के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें खड़ंजे से मिट्टी हटाए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच करवा कर आवश्यक कार्य की जाएगी। विकासखंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत सेहरिया कला के मजरा महेशपुरवा के निवासी वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, राजन, छोटेलाल सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रिहायशी बस्ती में जलभराव से परेशानी इसमें गांव के ही कुछ लोगों द्वारा ...