Gonda News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत, मचा कोहराम
गोंडा, अगस्त 19 -- Gonda News: मेहनौन (गोंडा) संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के हरैय्याझूमन गांव के पास बुधवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मालगाड़ी के चालक ने मेमो के जरिए इटियाथोक रेलवे स्टेशन को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरैय्याझूमन गांव निवासी धनराज तिवारी की पुत्री मानसी (20) बुधवार सुबह घर के पास रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर फूल तोड़ने गई थी। करीब 5:40 बजे पिलर संख्या 99/10 के पास रेलवे लाइन पार करते समय गोंडा से बलरामपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इटियाथोक स्टेशन मास्टर मुराली यादव ने बताया कि घटना की मेमो के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई है। नवागत थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.