Gonda News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: अलावल देवरिया, संवाददाता। धानेपुर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव के मजरा पंडित माफिया निवासी संजय कुमार (18) पुत्र बालक राम अलावल देवरिया के बग्गी रोड के पास से निकलने वाली सरयू नहर के पास घायल अवस्था में मिले थे। स्थानीय लोग, स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय ले गए, जहां नवें दिन शनिवार रात संजय की मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने बताया कि इस प्रकरण पर अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत आती है तो विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.