Gonda News: मारपीट में हाथ टूटा, कार्रवाई न होने पर डीआईजी से गुहार
गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: गोंडा। थाना खरगूपुर क्षेत्र के हेमाजोत सुसगवा निवासी अंजनी पत्नी मगन बिहारी ने पुरानी जमीनी रंजिश में मारपीट और पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता का आरोप है कि 11 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे आरोपी घर में घुस आए और अपशब्द कहते हुए घर-खेत छोड़ने की धमकी दी। विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पति को भी मारपीट कर दांत से काट लिया। 112 पर सूचना के बाद पुलिस आई लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। आरोप है कि थाने पर तहरीर देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.