Gonda News: मारपीट में चार घायल, मुकदमा दर्ज
गोंडा, अगस्त 17 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। मसकनवा पुलिस चौकी अंतर्गत पटखौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने छपिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी मोहम्मद सईद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को वह परिवार के साथ घर पर था। गांव के जुबेर अंसारी सहित चार लोग पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंच गए। अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडों से मारने लगे। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में मोहम्मद सईद, अहमद रजा, नासिर हुसैन समेत चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से चले गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.