गोंडा, जुलाई 24 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौरा महेशपुर के परसौरा में मारपीट में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज न करने पर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत परसौरा महेशपुर के परसौरा का मनोज कुमार शुक्ल (38) पुत्र बच्चाराम रविवार को भवनियापुर जा रहा था। आरोप है कि माथेडीहा गांव में सरकारी ट्यूबबेल के पास गांव के दिलीप तिवारी, राजेश तिवारी, संदीप तिवारी पुत्रगण गोपाल तिवारी ने मनोज पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घाय...