Gonda News: मारपीट में एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा
गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। स्थानीय पुलिस ने जातिसूचक अपशब्द कहने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार तरबगंज थाना क्षेत्र के उदवत नगर उमरापुर निवासी पंचम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह 25 जुलाई को अपने रिश्तेदार तिलकराम के यहां मगुरा बाजार में निमंत्रण में गया था। कार्यक्रम के बाद जब वह मोटरसाइकिल पर बैठकर सामान लेने जा रहा था तभी आरोपितों ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। यही नहीं जातिसूचक अपशब्दों कहते हुए लाठी, मुक्के और थप्पड़ों से मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर श्रवण कुमार तिवारी एवं प्रमोद कुमार तिवारी, निवासी ढोगवां, थाना देहात कोतवाली के विरुद्ध एससी,एसटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.