Gonda News: मारपीट मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, अगस्त 5 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। थानाक्षेत्र में एक विवाद के बाद चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित अरविंद सिंह निवासी अमदही ने आरोप लगाया है कि 31 जुलाई की शाम करीब 5 बजे उनके पड़ोसियों ने उनके साथ अभद्रता की। तहरीर के अनुसार, महेन्द्र सिंह, चन्द्र मोहन सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह और घनश्याम सिंह ने कथित तौर पर अरविंद सिंह और उनकी पत्नी सरिता को अपशब्द कहे और लाठी-मुक्कों से पीटा और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.