Gonda News: मारपीट के मामलों में पांच के खिलाफ केस
गोंडा, जुलाई 4 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच नामजद व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम भिटौरा खास निवासी बृज कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को वह अपना टेम्पो लेकर घर जा रहा था। रास्ते में बंदर गुलवा निवासी शिवम तिवारी ने रोक लिया और जबरन रुपये मांगने लगे, मना करने पर मारा-पीटा और धमकी दी। मछली गांव नानकार निवासी रेनू देवी ने बताया कि बीते 27 जून को बच्चों-बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी सैनी व उनकी पत्नी संगीता ने पीड़िता को पीटा और धमकी दी। दूसरी ओर कुड़ासन इमलीडीहवा निवासी अलखराम चौहान ने बताया कि 30 जून को रंजिश के चलते विपक्षी श्यामानंद व एक अन्य अज्ञात ने उनके बेटे अरुण कुमार चौहान को पीटा और धमकी दी। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ितों के तहरीर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.