गोंडा, सितम्बर 27 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेडाढू केवलीजोत निवासी पवन कुमार ने थाने पर तहरीर दी है कि शनिवार शाम को लगभग ग्यारह बजे पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के प्रेम कुमार, अक्षय कुमार पुत्रगण पाटनदीन ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारापीटा। दुबारा फिर मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...