Gonda News: मारपीट के आरोप में एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर पूरे कुल्हाड़ी टिकुंर निवासी रामरंग गौतम की तहरीर पर पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 10 जुलाई की शाम बरौली बाजार से साइकिल से घर लौटते समय बब्बू सिंह प्रधान के घर के पास गिरीश सिंह ने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए लाठी, मुक्का और थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी गिरीश सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.