Gonda News: मारपीट की दो घटनाओं में चार लोग जख्मी
गोंडा, अक्टूबर 10 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन महिला सहित सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम लोनावा दरगाह की नाजिया पत्नी बन्ने बताया कि गांव के शहजाद, मज्जा पत्नी मिठाईलाल, साजिद व असरफ अली की पत्नी उसके खेत में धान काट रहे थे। विरोध करने पर उसे व उसकी सास बतुला पत्नी गोनरे खां को लाठी डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दिया। दूसरी घटना में संझवल गांव के अनूप तिवारी ने बताया कि उसी गांव के युवराज तिवारी उर्फ राजा बाबू, राजेश तिवारी व रामनाथ तिवारी मिलकर रास्ता बंद कर रहे थे। विरोध करने पर उनके लड़के निर्मल तिवारी को कुल्हाड़ी से मार दिया। जब वह बचाने गया तो उसे लाठी-डंडे से मारा पीटा, जिससे शरीर पर काफी चोंटे आईं। प्रभारी निरीक्षक दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.