Gonda News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन जख्मी
गोंडा, नवम्बर 4 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दम्पति सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। चौरी परिहार गांव के मनोरथ सिंह ने बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर गांव के अभिषेक सिंह और महेंद्र प्रताप उर्फ खुशहाल सिंह ने उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्हें और उनकी पत्नी को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दिया। वहीं, लोनावादरगाह गांव की कैसर जहां पुत्री सलारु ने बताया कि आपसी बातचीत को लेकर गांव के छैलू तथा उनकी पत्नी व बाबू ने लाठी-डंडे से पिटाई कर उसके पिता को घायल कर दिया। पिता का इलाज गोंडा के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.