Gonda News: मारपीट करने पर प्रशासक सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 5 -- Gonda News: टिकरी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनपुर दुबौली निवासी धर्मावती ने तहरीर देकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रविवार की रात नौ बजे मैनपुर के प्रशासक दुर्गा सिंह गांव के सीताराम, कन्हैयालाल, केशवराम को लेकर उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो सभी लोग मिलकर लाठी-डंडे से मारने लगे। मुझे बचाने के लिए बेटी पुष्पा व कुसुम आयी तो उन्हें भी मारा-पीटा। नवाबगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.