Gonda News: मामूली बात पर भाई-बहन को पीटा, केस दर्ज
गोंडा, जुलाई 9 -- Gonda News: खरगूपुर। मेड़ पर पड़े खरपतवार को खेत में गिराने से मना करने पर युवती व उसके भाई की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। मौलागंज चौहट्टा गांव की हमीदा ने बताया कि बुधवार को गांव के मुकीम, सब्बू, अर्ष व समीर मेड़ पर रखा खरपतवार उसके खेत में गिरा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसकी व उसके भाई मोहम्मद अहमद (17) की पिटाई कर दिया जिससे वे घायल हो गये। जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग गये। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध हमला व धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को स्थानीय सीएचसी भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.